प्रतियोगिता में नवयुग की प्रज्ञा यादव प्रथम व जैनब फातिमा द्वितीय

 


- प्रतियोगिता में राजधानी के 12 महाविद्यालय की छात्रओं ने किया प्रतिभाग

लखनऊ( सौम्य भारत)। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नारी शिक्षा निकेतन पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर ऑनलाइन अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजधानी के 12 महाविद्यालय की छात्रओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रज्ञा यादव नवयुग कन्या महाविद्यालय, द्वितीय पुरस्कार जैनब फातिमा आईटी कॉलेज व तृतीय पुरस्कार परिधि श्रीवास्तव इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया को दिया गया। इस दौरान नारी शिक्षा निकेतन महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैश्विक महामारी के दौरान छात्रों के बीच व्यक्तित्व कौशल को बढ़ावा देने के अलावा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को उजागर करना था। इस मौके पर डॉ सुनीता कुमार प्राचार्य, अंशु गुप्ता सहायक आचार्य वाणिज्य विभाग निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद थे।कार्यक्रम संचालक डॉ नीतू मिश्रा ने किया।