कठिन परिश्रम से ही मुकाम हासिल किया जा सकता है: अभिषेक सिंह

 


- गाजीपुर के अभिषेक सिंह का एपीओ पद पर चयन

लखनऊ(सौम्य भारत)। बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में अभिषेक कुमार सिंह ने सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयनित होकर परिवार सहित संपूर्ण क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अभिषेक कुमार सिंह जमानियां तहसील के तियरी गांव के निवासी हैं। इन्होंने एलएलबी और एलएलएम की शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की। अभिषेक का कहना है कि कठिन परिश्रम और धैर्य से बड़े से बड़ा लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। अभिषेक अपनी सफलता माता-पिता, परिवारजनों, साथियों और ईश्वर को देते हैं। अभिषेक के पिता अनिल कुमार सिंह गाजीपुर जिले के सीनियर एडवोकेट और समाजसेवी हैं। अभिषेक की सफलता से संपूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है और प्रतियोगी परीक्षार्थी उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मान रहे है।