जय नाथ सिंह कुशवाहा की याद में श्रद्धांजलि सभा


लखनऊ(सौम्य भारत)। जन अधिकार पार्टी के मंडल अध्यक्ष जयनाथ सिंह कुशवाहा व आद्याप्रसाद कुशवाहा की याद में रविवार को हजरतगंज स्थित पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जाप प्रदेश प्रभारी अजय मौर्य, प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश मौर्य कुशवाहा समाज समिति के संगरक्षक मूलचंद मौर्य आनंद मौर्य प्रमोद मौर्य मुलायम सिंह कुशवाहा प्रमोद कुशवाहा व विजय राज मौर्य मौजूद थे।