आदर्श व्यापारी एसोसिएशन से कंबल वितरण 26 को


लखनऊ सौम्य भारत। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निर्धन व्यक्तियों को कंबल एवं ऊनी कपड़ों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार प्रात. 11.30  बजे मुंशी पुलिया चौराहे पर किया जाना है उक्त कार्यक्रम  सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों की गरिमामई उपस्थिति में किया जाएगा।