युवाओं के चरित्र निर्माण में एनसीसी की अहम भूमिका

धूमधाम से मना एन.सी.सी. की 76वां वर्षगांठ



एन.सी.सी. के प्रतिभावान कैडेटों का हुआ सम्मान

लखनऊ(सौम्य भारत)। एनसीसी का 76वॉ वर्षगांठ का आयोजन रविवार को डा बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर, विश्वविद्यालय लखनऊ में किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रो. संजय सिंह वाइस चांसलर, डा. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर, विश्वविद्यालय, लखनऊ मुख्य अतिथि व मेजर जनरल विक्रम कुमार, अपर महानिदेशक, एन.सी.सी. निदेशालय ने किया।

इस दौरान एन.सी.सी ने देश के युवाओं के चरित्र निर्माण के विकास कार्य में अहम भूमिक निभाई है। राष्ट्र निर्माण में युवाओं के उज्जवल भविष्य का संवारने के प्रति पूर्णतः कटिबद्ध रही है। इसके अतिरक्त एन.सी.सी का पूर्ण प्रयास रहा है कि वह देश के नवयुवकों के चरित्र निर्माण, अनुशासन नेतृत्व, की भावना आदि गुणों के विकास कार्य में उत्तरोतर विकास करें। एनसीसी का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं में चरित्र, साहचर्य, अनुशासन नेतृत्व, धर्मनिरपेक्षता, रोमांच तथा निःस्वार्थ सेवा भाव का संचार करना। इसके अलावा संगठित, प्रशिक्षित व प्रेरित युवाओं का एक मानव-संसाधन तैयार करना, जीवन के प्रत्येक क्षे़त्र में नेतृत्व प्रदान करना व देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना। उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित लगभग 2071 स्कूल एवं कालेजों में एन.सी.सी. के एक लाख बहत्तर हजार छह सौ नौ कैडेटों को ’’एकता और अनुशासन’’ की प्रेरणादायी भावना जाग्रित करते हुए एन.सी.सी. का प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है। एन.सी.सी. प्रशिक्षण को हासिल करने के दौरान कैड्टस विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हैं जैसे-प्रौढ़षिक्षा, एड्स जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, शौचालय का प्रयोग अभियान, कैंसर के प्रति जारूकता अभियान, पल्स पोलियों कार्यक्रम, वृक्षारोपण एवं रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान एन.सी.सी. की 76वी वर्षगांठ के समारोह में प्रो. संजय सिंह वाइस चांसलर, डा. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर, विश्वविद्यालय, लखनऊ मुख्य अतिथि व मेजर जनरल विक्रम कुमार, अपर महानिदेशक, एन.सी.सी. निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने सिविल व सैन्य पदाधिकारियों के समक्ष एन.सी.सी. के प्रतिभावान कैडेटों को सम्मानित किया गया।