छात्रों के हर मूवमेंट में रास्ता दिखाते थे डीपी बोरा : डिप्टी सीएम



डीपी बोरा ने सत्ता को सुख का नहीं, सेवा का बनाया माध्यम: नीरज सिंह

बाबू जी ने जनता की सेवा को ही अपना धर्म माना: नीरज बोरा

-जयंती पर याद किए गए पूर्व विधायक डीपी बोरा

-116 दिव्यांगों में ट्राईसाइकिल व अन्य उपकरणों का वितरण

लखनऊ(सौम्य भारत)। पूर्व विधायक डीपी बोरा की जयंती पर शनिवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि 

पूर्व विधायक डीपी बोरा सामाजिक सरोकार से जुड़ कर लोगों के कल्याण का काम करते रहे। उन्होंने सदैव छात्रों की चिंता करते थे और हर मूवमेंट में रास्ता दिखाते थे।

पूर्व विधायक डीपी बोरा की 83वीं जयंती पर सीतापुर रोड स्थित मान लान में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर में श्री पाठक ने कहा कि वर्ष 1985 से 1992 तक मैं लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के हितार्थ सक्रिय रहा। उस दौरान श्री बोरा ने मुझे भी प्रोत्साहित किया और हर चुनाव में मदद भी की। श्री पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। शिविर का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डा नीरज बोरा ने डीपी बोरा के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ किया। इस शिविर में 116 दिव्यांगजन में 21 लाख 92 हजार के 179 सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया जिसमें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, सीपी चेयर, बैसाखी, छड़ी, ब्रेल किट, सुगम्य केन, स्मार्ट फोन, कान की मशीन, कृत्रिम अंग और कैलिपर्स शामिल थे। विधायक डा नीरज बोरा ने अपने स्वर्गीय पिता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनता की सेवा को ही अपना धर्म माना और समाज के कमजोर वर्ग के साथ खड़े रहे। उन्होंने लखनऊ में न केवल दर्जनों बस्तियां बसाईं अपितु लखनऊ से दो बार विधायक निर्वाचित होकर सदन में आम अवाम की आवाज को बुलन्द किया।

भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि डीपी बोरा ने सेवा के माध्यम से जनता को परिवार के रुप में जोड़ा और जनता ने भी उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना। उन्होंने सत्ता को सुख का नहीं अपितु सेवा का माध्यम बनाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने डी.पी. बोरा को समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा का कीर्तिमान स्थापित करने वाला बताया। इस दौरान भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहायक प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह ने निगम द्वारा दिव्यांगजन के लिए पुनर्वास साधन और कृत्रिम अंग घटकों के निर्माण व आपूर्ति के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि निगम ने लखनऊ में भी अपना रीजनल केन्द्र स्थापित किया है जहां से पात्र दिव्यांग सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर पंकज बोरा, बोरा इंस्टीट्यूट आफ एलाइड हेल्थ साइंसेज की निदेशक बिन्दू बोरा, डा. शिवांगी बोरा, वत्सल बोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में चन्दौली के भाजपा जिलाध्यक्ष काशी सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, राम औतार कन्नौजिया, रमेश तूफानी, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, लवकुश त्रिवेदी, सुदर्शन कटियार, रामशरण सिंह, राकेश पाण्डेय, पार्षदगण सीबी सिंह, अनुराग मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी, प्रदीप शुक्ला, रंजीत सिंह, राघवराम तिवारी, दीपक लोधी, मान सिंह यादव, पृथ्वी गुप्ता, स्वदेश सिंह, लुबना अली खान, सौरभ तिवारी, अंकुश बाजपेयी, पूर्व पार्षद कुमकुम राजपूत, रुपाली गुप्ता, अनूप सिंह, विनोद बाजपेयी, रामकृष्ण यादव, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, नगर कार्यसमिति सदस्य सतीश वर्मा, शैलेन्द्र मौर्य, सुनील अग्रवाल, आशीष गुप्ता, गौरव अवस्थी, योगेन्द्र सिंह, देवशरण वर्मा, सागर सक्सेना, अमित सिंह चौहान, दिव्यांशी शुक्ला, नम्रता सिंह, राकेश सिंह, सौरभ त्रिवेदी, प्रशान्त वर्मा, रिक्की सिंह, अमित सोनकर, अतुल मिश्रा, रीता सिंह, नीतू सिंह, अवधेश कुमार, अजय वर्मा, विनय गुप्ता, छत्रपाल गौतम व आशीष शुक्ला मौजूद थे।