फैजुल्लागंज से डंपिंग ग्राउंड हटाने की मांग


 बाल महिला सेवा संगठन ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा को भेजा पत्र

लखनऊ(सौम्य भारत)। फैजुल्लागंज बाल महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष ममता त्रिपाठी ने बुधवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने फैजुल्लागंज तृतीय के प्रियदर्शनी कॉलोनी स्थित नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड को स्थाई तौर पर समाप्त किए जाने की मांग की। ममता त्रिपाठी ने नगर विकास मंत्री बताया कि केशव नगर चौकी के निकट प्रियदर्शनी कॉलोनी में मुख्य मार्ग के किनारे वर्षों से नगर निगम डंपिंग ग्राउंड बनाए हुए हैं। यहां पर भारी मात्रा में कूड़ा इकट्ठा होने के कारण यहां निवासियों को व आने जाने वाले राहगीरों को भीषण बदबू का सामना करना पड़ता है। फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में तैनात कार्यदाई संस्था इस डंपिंग ग्राउंड पर आसामी व तथा कथित बांग्लादेशी प्राइवेट सफाई कर्मियों का भी कूड़ा इकट्ठा करवा कर अवैध कमाई भी कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि लखनऊ नगर निगम की खुले में कूड़ा न जमा किए जाने की नीति के तहत प्रियदर्शनी कॉलोनी के ओपन डंपिंग ग्राउंड को स्थाई तौर पर समाप्त करने की मांग की।