टेक्निकल ऑफिसियल के रूप मे चुनी गईं लखनऊ की मीनाक्षी


- आज से 9 नवंबर 2023 तक गोवा में शुरू होगा 37वां राष्ट्रीय खेल 

लखनऊ(सौम्य भारत)। खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए आज से 9 नवंबर 2023 तक गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है।

 37वें राष्ट्रीय खेल के अन्तर्गत मॉडर्न पेंटाथलन प्रतियोगिता के लिए लखनऊ की मीनाक्षी सनवाल को टेक्निकल ऑफिसियल के रूप मे चुना गया है। मीनाक्षी विगत लंबे समय से तैराकी एवं पेंटाथलन से कोच एवं टेक्निकल ऑफिसियल के रूप में जुड़ी रही हैं एवं स्वयं तैराकी में कई राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। राष्ट्रीय खेलों में टेक्निकल ऑफिसियल के रूप मे चुने जाने पर उन्होंने बताया कि मॉडर्न पेंटाथलन में विभिन्न पक्षों पर प्रतिभागियों को अपनी योग्यता का प्रदर्शन करना होता है। इसमें तैराकी, घुड़सवारी, तलवारबाजी, लेजर रन शामिल हैं। मॉडर्न पेंटाथलन प्रतियोगिता ओलिंपिक खेलों का एक अभिन्न हिस्सा है। राष्ट्रीय आयोजन से प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक प्रतिभाग हेतु एक अवसर प्राप्त होगा। उनके चयन पर क्रीड़ा जगत से जुड़े विभिन्न अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।