उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित


लखनऊ(सौम्य भारत)। उत्तराखंड में खराब मौसम और लगातार बारिश को देखते हुए कोटद्वार में 01 सितम्बर से 10 सितम्बर 2023 तक आयोजित की जाने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को स्थगित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्निवीर भर्ती अब 26 नवम्बर से 1 दिसंबर 2023 तक आयोजित की जायेगी। जिसके लिए अभ्यार्थियों को एआरओ, लांसडाउन द्वारा नए एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे। अधिक जानकारी हेतु हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क कर सकते हैं।