हमारे परिवार का एक सदस्य सेना में करता है सेवा: रजनीकांत

- अभिनेता रजनीकांत लखनऊ के सूर्या कमांड में सेना के जवानों के साथ की बातचीत 



लखनऊ(सौम्य भारत)। प्रसिद्ध अभिनेता व पद्म विभूषण दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता रजनीकांत सोमवार को लखनऊ छावनी के सूर्या कमांड का दौरा किया। सूर्या कमांड भारतीय सेना की प्रमुख रणनीतिक केंद्रीय कमान है, जो कई राज्यों में फैली हुई है, इसकी जिम्मेदारी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण, रसद और अन्य प्रतिष्ठान हैं। इस दौरान अभिनेता रजनीकांत ने सूर्या ऑडिटोरियम में सशस्त्र बल कर्मियों और उनके परिवारों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिक भारतीय सेना और राष्ट्र के प्रति उसकी निस्वार्थ सेवा के प्रति गहरा सम्मान और कृतज्ञता महसूस करते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की भूमिका के लिए भी आभार व्यक्त किया। अभिनेता रजनीकांत ने राइजिंग इंडिया के भविष्य के पथ में भारतीय सेना की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। सेना के साथ अपने घनिष्ठ संबंध के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके परिवार का एक सदस्य सेवा में रहा है, जो उनके लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने लोगों के साथ बातचीत की। उन्होंने सूर्या कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने सम्मानित किया।