79 वर्षीय सरोज बाला बनी तीज क्वीन


लखनऊ(सौम्य भारत)। गाइड समाज कल्याण संस्थान व आदर्श व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सावन आओ सुघर सुहावनों सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समर्पण वरिष्ठ जन परिसर आदिलनगर में किया गया। इस मौके पर लोक गायिका रश्मि उपाध्याय आकाशवाणी ने कजरी, नकटा व सावन के गीतों के मधुर गायन से समा बांधा। इसके साथ ही शीला अग्रवाल 88 वर्ष पूर्व कलाकार आकाशवाणी ने भजन सुनाईं। इस दौरान तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 79 वर्षीय सेवानिवृत अध्यापिका सरोज बाला नारायण को तीज क्वीन के ताज से सम्मानित किया गया तो मनीषा भारद्वाज 73वर्षीय को सेकेंड रनर अप तीज क्वीन अवार्ड दिया गया। इस दौरान लोगों ने हाथों पर मेहंदी रचाई तथा साथ ही उन्हें हरी चूड़ियां पहनाई गई। गाइड संस्था की संस्थापिका डॉ इंदु सुभाष व आदर्श व्यापार मंडल की अध्यक्षा अनिला अग्रवाल, अंजली मोर्य, वर्तिका दुबे व रितु ठाकुर ऋचा पांडे मौजूद थीं।