अभिवृद्धि में सहायक हैं प्रतियोगिता: नीरू भास्कर

लखनऊ(सौम्य भारत)। दिल्ली पब्लिक स्कूल जानकीपुरम में बुधवार को अंतर सदन अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता का विषय बच्चों को अपना जेब खर्च अपनी इच्छा अनुसार खर्च करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए। यह प्रतियोगिता 4 सदनों ( टैगोर, मंडेला ,रमन तथा ब्रैडमैन) में विभाजित थी। प्रत्येक सदन के प्रतिभागियों को 2 मिनट का समय दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने भी समस्त प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उन्हें इसी प्रकार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आराध्या वर्मा (पक्ष में)टैगोर सदन, प्रथम स्थान (विपक्ष में) अनन्या वर्मा टैगोर सदन, प्रथम रनरप नूशी अस्थाना (विपक्ष में) मंडेला सदन रहा। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू भास्कर ने कहा कि समय समय पर विद्यालय में होने वाली ऐसी प्रतियोगिताए बच्चों की विचारात्मक अभिवृद्धि में सहायक तो है


ही साथ ही साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करती हैं।