पूर्व सांसद डीपी यादव बने यदुकुल मिशन के अध्यक्ष


लखनऊ(सौम्य भारत)। पूर्व मंत्री डीपी यादव को सोमवार को यदुकुल पुनर्जागरण मिशन का अध्यक्ष बनाया गया। यह जानकारी संगठन के प्रवक्ता विश्वात्मा ने पत्रकारों को दी। प्रवक्ता विश्वात्मा ने कहा कि यदुकुल समाज के साथ हो रहे अन्याय और भेदभाव को रोकने के लिए यदुकुल पुनर्जागरण मिशन की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि अब तक जो कुछ हो रहा था, वह अब नहीं होने दिया जाएगा। यदुकुल पुनर्जागरण मिशन यादव समाज के हर व्यक्ति की लड़ाई कोर्ट से लेकर सड़क तक लड़ेगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9696123456 जारी किया गया है। कोई समाज का कोई भी व्यक्ति इस नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या से यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के बारे में अवगत करा सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव को संरक्षक, शिवाकांत गोरखपुरी को महासचिव व रामपाल यादव पूर्व विधायक कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा राम कुमार यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, उन्नाव प्रदेश अध्यक्ष वोटरशिप अधिकार प्रकोष्ठ, ओम प्रकाश यादव पूर्व मंत्री प्रदेश महासचिव, सुभाष यादव प्रदेश सचिव श्याम किशोर यादव पूर्व विधायक, सरोजनीनगर को  प्रदेश अध्यक्ष, जातीय जनगणना प्रकोष्ठ सहित अन्य लोगों को पदाधिकारी मनोनीत किया गया।