अध्यात्म के साथ अब शास्त्रीय संगीत सीखेंगे बच्चे: अनूप जलोटा



 जानकीपुरम में जलोटा एकेडमी ऑफ स्प्रिचुअल म्यूजिक एण्ड परफॉर्मिंग आर्ट्स का उदघाटन

लखनऊ(सौम्य भारत)। ऐसी लागी लगन... जग में सुंदर है दो नाम... जैसे शानदार भजनों के साथ जानकीपुरम में शनिवार को पद्मश्री भजन सम्राट अनूप जलोटा ने जलोटा एकेडमी ऑफ स्प्रिचुअल म्यूजिक एण्ड परफॉर्मिंग आर्ट्स का उदघाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक संगीत के साथ साथ शास्त्रीय संगीत भी सिखाया जायेगा, जिसका संचालन संगीतशास्त्री शिवांगी बाजपेयी करेंगी। श्री जलोटा ने कहा कि महान ऋषि-मुनियों और संत-महात्माओं पर आधारित बच्चों को सिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभाओं के प्रदर्शन को सही दिशा प्रदान करने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि मॉरीशस और भोपाल के बाद तीसरा सेन्टर लखनऊ में खोला गया है और आगे भी अन्य प्रदेशों में खोला जाएगा। फेस्का निर्देशक राजीव प्रकाश ने बताया कि आज के युवा वर्ग और समाज को भारतीय कला और संस्कृति को समझने का एक सार्थक प्रयास है। इस अवसर पर जलोटा एकेडमी की संस्थापक शिवांगी वाजपेई ने बताया कि एकेडमी के उद्देश्य, भारतीय कला संस्कृति व संगीत से लोगो को जोड़ना है। उन्होंने बताया कि निपुण गुरुजनों के द्वारा सभी आयु वर्ग के लोगो को केंद्र में विधिवत भजन, आध्यात्म, कथक, भरतनाट्यम् व वाद्य यंत्र की शिक्षा प्रदान की जायेगी। उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अनूप जी का मार्ग दर्शन एवं सानिध्य मिलता रहेगा। इस दौरान आशुतोष मिश्र, अभिषेक गुप्ता, कुसुम वर्मा, ऋतु मिश्रा, बालकृष्ण शर्मा, राजेश श्रीवास्तव, शिवम् रायजादा, दानिश, रोज़ी, ऋचा आर्या, सौम्य शुक्ला, जयदेव चटर्जी व अभिनेता अखिलेश श्रीवास्तव मौजूद थे।