यादव समाज को दशा व दिशा पर चिंतन की जरुरत है: न्यायमूर्ति



बिखराव की नहीं एकता की जरुरत: शिवपाल सिंह के

- गोमती नगर में यादव मंच मीडिया चैनल किया लांच

लखनऊ(सौम्य भारत)। यादव समाज को वर्तमान दशा व दिशा पर चिंतन करने की जरुरत है। यह बात रविवार को गोमती नगर में अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति रविन्द्र सिंह यादव ने यादव मंच मीडिया चैनल लांचिंग के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यादव ही एक ऐसी जाति है, जिसका वर्णन वेद व पुराणों में है। जब समाज में ऊर्जा पैदा होगी तो लोगों को ताकत मिलेगी। प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह ने कहा कि यादव समाज को बिखराव की नहीं एकता की जरुरत है। उन्होंने कहा कि यादव समाज की आवाज को ताकत प्रदान करने के लिये यादव मंच मीडिया चैनल लांच किया जा रहा है जो समाज को नई दिशा देने का काम करेगी। पूर्व सांसद डीपी यादव ने कहा कि यादव समाज को भ्रमित होने के बजाय जागने की जरुरत है। इस दौरान जस्टिस वीरेंद्र सिंह पूर्व न्यायाधीश, इलाहाबाद हाईकोर्ट,  पूर्व राम लखन यादव पूर्व जिला जज, रामपाल यादव, श्यामकिशोर यादव, मनोज यादव, अशोक यादव, डॉ मुकेश यादव, डॉ भारत भूषण, भरत गांधी, अशोक यादव, अनुराग यादव व श्रीमती बिंदु यादव मौजूद थीं।