कर्मचारियों ने अटेवा अध्यक्ष बन्धु को किया सम्मानित

 


लखनऊ(सौम्य भारत)। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ सर्किल ऑफिसेज सिंचाई विभाग मुख्यालय में झारखंड में पुरानी पेंशन लागू होने पर अटेवा अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि अभी तीन राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो गई है। आने वाले समय में पूरे देश मे बहाल कराई जाएगी। यह अटेवा/ एनएमओपीएस के संघर्ष के कारण ही संभव हो रहा है। इस अवसर पर सभी कर्मचारी, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारीगणों ने कहा कि विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल कराकर ही दम लेंगे। इस मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार, लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ राजेन्द्र वर्मा, लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय, अटेवा के प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी, विक्रमादित्य मौर्य, डॉ सैय्यद अब्बास, नरेंद्र यादव, कमलेश वर्मा, सुनील यादव, विजय. कुमार, सुनील वर्मा, धीरेंद्र शुक्ल, संतोष यादव ,विवेक गुप्ता, रजत प्रकाश, डॉ निर्मल सिंह व मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार मौजूद थे।