पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन 4 को


लखनऊ(सौम्य भारत)। इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र व प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन कैसरबाग स्थित भातखंडे संगीत संस्थान में होगा। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सिंह ने बुधवार को बताया कि संस्थान लगभग 22 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है। पूर्व की भांति इस वर्ष भी पर्यावरण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिससे जनमानस को पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके। क्षेत्रीय निदेशक इग्नू डा. मनोरमा सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विश्वविद्यालय द्वारा अनेक सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान डा. कीर्ति विक्रम सिंह, एनबी सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें वृक्षारोपरण, चर्चा-परिचर्चा, काव्य गोष्ठी, नाटक मंचन, चित्रकला का आयोजन किया जायेगा।