परिश्रम जीवन की सफलता का मूल मंत्र है: एमएलसी पवन सिंह



नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कालेज में पुरस्कार वितरण

लखनऊ(सौम्य भारत)। परिश्रम ही जीवन की सफलता का मूल मंत्र है। यह बात शुक्रवार को विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कालेज के पच्चीसवें परिषदीय पुरस्कारों के वितरण में बतौर मुख्य अतिथि ने कही। उन्होंने कहा कि असली सुंदरता तन की नहीं बल्कि मन व विचारों की होती है, जो कभी भी नष्ट नहीं होती। आज सरकार मिशन शक्ति आदि के माध्यम से छात्राओं को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने के लिये कटिबद्ध है।

विशिष्ट अतिथि नेत्र विशेषज्ञ डा पल्लवी सिंह ने कहा कि सपने देखकर उनको पूरा करने के लिए प्रयास करना होगा। नालंदा विवि में संस्कृत के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विजय कर्ण ने कहा कि ईश्वर सभी व्यक्तियों में कोई न कोई गुण अवश्य देता है हम सभी से कुछ न कुछ सीख सकते हैं। प्राचार्य प्रो अनुराधा तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय न केवल शिक्षा का बल्कि  संस्कारों का भी केंद्र है सभी प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित करने से अन्य छात्राओं को प्रेरणा भी मिलती है। इस दौरान छात्राओं और परिषद के पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल से अलंकृत कर सम्मानित किया गया।