संघर्ष के परिणाम से लागू हो रही है पुरानी पेंशन बहाल: अटेवा



- राजस्थान के बाद आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन बहाल का किया ऐलान

लखनऊ(सौम्य भारत)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष व एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने बुधवार को कहा कि संगठन के संघर्ष का परिणाम लगातार सुखद दिखाई पड़ रहा है। पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के बाद ही आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा किया है, जिसका अटेवा-पेंशन बचाओ मंच ने स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दिया है। बन्धु ने कहा कि लगातार पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा की खबरें आने से राज्यों समेत देश भर के कर्मचारी व शिक्षक समाज में हर्ष की लहर व्याप्त हो गई है। केंद्र सरकार का कर्मचारी व शिक्षक भी वर्तमान सरकार की ओर बड़ी आशा भरी निगाहों से देख रहा है कि वह दिन दूर नही  जब अन्य प्रदेश सहित केंद्र क़ो अपने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ की खबर आते ही विजय कुमार बंधु का सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सभी शिक्षक कर्मचारियों ने खुशियां जताई और विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाल होने की उम्मीद जताई।