सरकार ने कर्मचारियों के साथ किया है कुठाराघात: अटेवा


लखनऊ(सौम्य भारत)। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु शुक्रवार को कहा कि वर्तमान सरकार ने शिक्षक व कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया है। श्री बंधु ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन किया। बंधु ने सपा मुखिया अखिलेश यादव ने निजीकरण को अभिशाप बताने के बयान पर उनका आभार प्रकट किया। बंधु ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल द्वारा पेंशन विहीन कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली पर बोला जाना सिद्ध करता है कि पुरानी पेंशन बहाली  विधानसभा चुनाव का प्रमुख चुनावी मुद्दा बनेगा। प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के 13 लाख कर्मचारी हैं, जिसकी पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। प्रदेश मीडिया डॉ राजेश कुमार ने भी अखिलेश यादव के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है।