रॉयल अयोजनम लॉन में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा आज से

 


लखनऊ(सौम्य भारत)। कुर्सी रोड गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट कॉलेज स्थित रॉयल आयोजनम लॉन में सोमवार से 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक विपेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ राजधानी में कई वर्षों के बाद शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस कथा में प्रयागराज के कथावाचक पंडित विश्वम्भर जी महाराज दोपहर एक बजे से चार बजे तक शिव कथा का रसपान कराएंगे। श्री सिंह ने बताया कि सुबह सबसे पहले वेदी पूजन के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पीत वस्त्रधारी महिलाएं शामिल रहेगी। कलश यात्रा पांच मंदिरों से होकर निकलेगी। कथा स्थल पर रुद्राभिषेक भी किया जाएगा। व्यवस्थापक विपेंद्र सिंह ने बताया कि कथा के समापन पर 14 जनवरी को हवन के बाद श्रद्धालु भंडारे में प्रसाद का वितरण किया जायेगा।