शास्त्रीय गायन संग बॉलीवुड डांस का लगा तड़का

 यूपी महोत्सव छठी संध्या 

-  महोत्सव का




समय अब सुबह 10:30 से रात 10 तक लखनऊ(सौम्य भारत)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड अलीगंज में चल रहे 14वें यूपी महोत्सव की छठी सांस्कृतिक सन्ध्या में शास्त्रीय गायन संग बॉलीवुड डांस का तड़का लगा। बुधवार की छठी सांस्कृतिक सन्ध्या का उद्घाटन मुख्य  अतिथि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ केपी त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर  प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एन बी सिंह, प्रिया पाल व पवन पाल ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यूपी महोत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, पल्टन छावनी शाखा के बच्चों ने दीपा जोशी व पूजा पाण्डेय के नृत्य निर्देशन में मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के आकर्षक का केंद्र बिन्दु रहा श्रिया वर्मा का 52 गज का लहंगा... गीत पर दिल जीत लेने वाला नृत्य, श्रिया की प्रस्तुति ने धमाल मचाया तो वैष्णवी ने श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी... पर नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी। इसी क्रम में छवि यादव, अनुष्का गौतम, तान्या मिश्रा, कीर्ति कश्यप, विभा मिश्रा, श्रेया त्रिवेदी, स्तुति बाजपेई, आयुषी यादव ने आरंभ है प्रचंड है... पर नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति दी। इसी प्रकार प्रियांशी सिंह, यशी सिंह, कालपी पंडित, आयुषी रावत, अर्शी अहमद, तुलसी गुप्ता, सौम्या मौर्या, शिवानी कनौजिया, स्नेहा गौतम, ज्ञानवी सिंह, अनीशा शर्मा, दिव्या वर्मा, शुभ कश्यप और सोनू यादव ने कारी-कारी रैना सारी...गीत पर नृत्य के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कोविड प्रोटोकाल के तहत आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित यूपी महोत्सव की छठी सांस्कृतिक सन्ध्या के अगले सोपान मे अभिषेक त्रिपाठी, राहुल चौधरी, हर्षित मिश्र, आशुतोष राज और शिवांशु शर्मा ने सम्वेत स्वरों में राग भोपली में निबद्ध गणेश वन्दना गाइए गणपति को सुनाकर भगवान गणेश जी के चरणों में अपनी अगाध श्रद्धा अर्पित की। इसके अलावा संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले प्रसून में मुस्कान, अंजलि और सृस्टि सोनी ने अप्सरा आली रे पर मराठी लावणी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की कंजूस तालियां बटोरी। इसके पूर्व आज दिन में यूपी टैलेंट हण्ट के तहत आयोजित कविता प्रतियोगिता के ऑडिशन में विकास, तेजभान सिंह, अर्पित, साधना व डॉ श्रेया सहित अन्य युवा कवियों ने अपनी-अपनी कविताओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।