अमृत महोत्सव पर निकाला गया तिरंगा यात्रा, केंद्रीय मंत्री ने दिखाई झंडी


लखनऊ(सौम्य भारत)। जनहित उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भाजपा नेता केके अवस्थी के नेतृत्व में रविवार को जानकीपुरम विस्तार अटल चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाला, जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कौशल किशोर ने भाजपा का झंडा दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा देश में आजादी का 75वें अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान व नौजवानों के विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। इसके अलावा प्रदेश की जनता को राशन फ्री दिया जा रहा है। यह यात्रा लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र जैसे इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, सीतापुर रोड़, डालीगंज, आईंटी, कपूरथला, अलीगंज होते हुए पुनः जानकीपुरम विस्तार मुलायम तिराहा स्थित व्यापार मंडल मुख्यालय पर समापन हुआ। इस मौके पर प्रमोद सिंघल, शीला अवस्थी, देवेंद्र मिश्रा व आसपास के नागरिक व व्यापारी मौजूद थे।