पेंशन पर सकारात्मक परिणाम का मिला आश्वासन: अटेवा


लखनऊ(सौम्य भारत)। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के नेतृत्व में मंगलवार को अपर मुख्य सचिव कार्मिक देवेश चतुर्वेदी के साथ बैठक हुई। बैठक में पुरानी पेंशन व निजीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की गई। अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि काफी विस्तार से पुरानी पेंशन पर कई तथ्य व तर्क रखे और जोर देकर कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारी की सामाजिक सुरक्षा है और जीने का सहारा है। उन्होंने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने कहा कि वित्त विभाग उस पर काम कर रहा है जल्द ही उसमे सकारात्मक परिणाम आएंगे। पुरानी पेंशन बड़ा व नीतिगत फैसला है, जिस पर मुख्यमंत्री को निर्णय लेने हैं। प्रतिनिधि मंडल मे भारत सिंह, अशोक कुमार, डॉ मनोज पांडे , नीरजपति त्रिपाठी, संजय यादव, रामेंद्र श्रीवास्तव व जेपी पांडे मौजूद थे।