होटल सपना क्लार्क इन मे केक मिक्सिंग सेरेमनी का आयोजन
• Pramod kumar yadav
लखनऊ(सौ
म्य भारत)। होटल सपना क्लार्क्स इन में बृहस्पतिवार को 'केक मिक्सिंग सेरेमनी' का आयोजन किया गया। इस दौरान होटल के महाप्रबंधक वैभव सिंह ने कहा कि केक मिक्सिंग एक रस्म है, जो यूरोप से आती है। इसमें मिश्रण को बड़े कंटेनरों में खाली कर दिया जाता है और बीच-बीच में हिलाते हुए क्रिसमस से पहले कई दिनों तक संग्रहीत किया जाता है। इस परंपरा का पालन दुनिया भर में किया जाता है और क्रिसमस के मौसम की शुरुआत होती है, जो समृद्ध और शानदार क्रिसमस केक के बिना अधूरा है। उन्होंने बताया कि यह जितने अधिक हाथ इसमें जाएगा केक का स्वाद उतना ही बेहतर होगा।