अटेवा की पेंशन शंखनाद रैली में राजधानी में लाखों शिक्षक कर्मचारियों का जनसैलाब

 


लखनऊ(सौम्य भारत)। पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बन्धु के नेतृत्व में रविवार को राजधानी के इकोगार्डन पार्क में पेंशन शंखनाद रैली में पुरुष व महिला कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई जनपदों से आ रहे लोगों को पुलिस ने रोक दिया, जिससे कई स्थानों पर प्रशासन ने नोकझोंक भी हुई। रैली को सम्बोधित करते हुए अटेवा अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने किसान बिल किसानों के हितकर न समझते हुए वापस किये हैं। उसी प्रकार नई पेंशन योजना कर्मचारियों के लिए पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई है। इसलिए सरकार को तुरंत इसे वापस कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए। इससे जीवन भर सरकारी सेवा करने वाले शिक्षक कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। जहां एनपीएस से लोंगो का भविष्य खराब हो रहा है वहीं निजीकरण से युवाओं का वर्तमान खराब हो रहा है। पी डब्ल्यू डी एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भारत सिंह ने कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश में नई पेंशन योजना से रिटायर्ड कर्मचारियों के परिवार में आर्थिक संकट आ गया है। पीडब्ल्यूडी के महामंत्री रामराज दुबे ने कहा कि निजीकरण की व्यवस्था से युवाओं का वर्तमान अंधकारमय है। रैली में प्रदेश भर के कर्मचारी, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने रैली को संबोधित किया। रेलवे के राजेन्द्र पाल ने कहा आज रेलवे को बेंचा जा रहा है, यह देश के साथ गद्दारी है इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार व डिप्लोमा फॉर्मासिस्ट संघ के संदीप बडोला ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सम्मान है इसलिये कर्मचारियों की पुरानी पेंशन सरकार बहाल करे। उत्तराखंड के जीतमणि पैलुणी ने कहा कि हाल ही में उत्तराखंड में पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को गंभीरता से लिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने एनेमोपीएस के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर सुना और आश्वासन दिया। सिंचाई विभाग के वरिष्ठ नेता राम लाल यादव व ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन के अमित कुमार ने कहा कि अटेवा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिये किया जा रहा संघर्ष ऐतिहासिक है यह संघर्ष ही पुरानी पेंशन बहाल कराएगा। श्रम एवं सेवायोजन कर्मचारी परिषद के महामंत्री अमित कुमार यादव व पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता रामेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज सफाई कर्मचारी से लेकर पुलिस कर्मचारी जनता की सेवा करता है फिर भी वह पेंशन से वंचित है यह कैसा न्याय। अब इन कर्मचारियों को सरकार पुरानी पेंशन बहाल कर न्याय प्रदान करे। लखनऊ विश्वविद्यालय सम्बद्ध महाविद्यालय के अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय व  लेखपाल संघ  के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और यह हक मिलना ही चाहिये। रैली में चंद्रहास सिंह, सत्येंद्र राय, विजय प्रताप यादव, राकेश रमन, संजय उपाधयाय, डॉ आशाराम, जनार्दन शुक्ला, डॉ नीलम तिवारी, डॉ आनंदवीर, अशोक कनौजिया, डॉ निर्भय सिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र गोयन, सुमन कुरील, रंजना सिंह, अभिनव सिंह, डॉ भूरी सिंह, पंकज गुप्ता, दयाशंकर, डॉ अब्बास, राजेश जायसवाल, कुलदीप सैनी, अखिलेश सिंह, ओम प्रकाश कनौजिया, पवन कुमार, राधा प्यारी रावत, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी, संदीप वर्मा, वीरेंद्र पटेल आदि ने भी संबोधित किया। रैली को प्रदेश कांग्रेस प्रेसिडेंट अजय सिंह लल्लू ने भी संबोधित किया। रैली का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ नीरजपति त्रिपाठी ने किया।