सांसद, विधायक को पेंशन व कर्मचारियों नहीं यही न्याय है : अटेवाध्यक्ष

 

- निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा 22 से होगी शुरू

लखनऊ(सौम्य भारत


)। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर शनिवार को गांधी भवन सभागार में प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारी संगठनों ने बैठक कर एनपीएस व निजीकरण के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ।इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि एक नेता सांसद, विधायक बनते ही पुरानी पेंशन लेते हैं और वहीं एक कर्मचारी को 30 वर्ष की सेवा के बाद भी पेंशन नहीं मिलती है। यह कैसा  और कहा का न्याय है। इस व्यवस्था के खिलाफ हम सभी को मिल कर लड़ना होगा। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के महासचिव अशोक कुमार व डिप्लोमा फार्मासिस्ट के अध्यक्ष संदीप बडोला ने कहा कि एनपीएस और निजीकरण अभिशाप है। इन दोनों से  देश की जनता बर्बाद हो रही है। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ कर्मचारी नेता भारत सिंह यादव व रामराज दुबे ने कहा कि अटेवा ने सभी संगठनों को एक छत के नीचे खड़ा कर दिया है। अब पुरानी पेंशन बहाली होने से कोई रोक नहीं सकता। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विनीत वर्मा व डॉ मनोज पांडेय ने कहा कि भारत मे पहले निजी को सरकारी किया जाता है वहीं अब सरकारी का निजीकरण किया जा रहा है जो सरासर गलत है। पीजीआई की सीमा शुक्ला व केजीएमयू की यदुनंदिनी सिंह ने कहा कि निजीकरण व्यवस्था में कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारी शिक्षक संगठनों ने तय किया कि 22 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में एनपीएस व निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा निकाली जाएगी और इसके बाद भी सरकार नहीं सुनती है तो 20 नवंबर को प्रदेश में विशाल रैली कर आन्दोलन किया जाएगा। बैठक में लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूरत यादव, वाणिज्य कर के महामंत्री जेपी मौर्य, राम मनोहर लोहिया अस्पताल से नर्सेज संघ के अध्यक्ष अमित शर्मा, सिंचाई विभाग से राम लाल यादव, अमित यादव, चकबंदी लेखपाल संघ के महामंत्री सहजराम कनौजिया, श्रम एवं  सेवायोजन से महामंत्री अमित यादव, राजकीय ऑप्टोमेट्रिस्ट संघ के सर्वेश पाटिल, उप्र लैब टेक्नीशियन के कमल कुमार श्रीवास्तव, सुनील यादव, परिवहन संघ के सुभाष मिश्र, राजकीय औद्योगिक संस्थान के संजीव कुमार, नगर निगम के अर्जुन यादव व मनीष पॉल, सहायक समीक्षा अधिकारी संघ उप्र सचिवालय के संजय यादव, मुकेश प्रधान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सुरेश यादव, डिप्लोमा फार्मासिस्ट के श्रवण सचान, रजत यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के पंकज यादव, रमेश चंद्र त्रिपाठी, राकेश कुमार, रजत प्रकाश, नरेंद्र कुमार, अखिलेश वर्मा, डॉ उमाशंकर, महेंद्र पाल, विक्रमादित्य मौर्य,  सुनील वर्मा मौजूद थे।