महिलाएं ही देश के निर्माण की हैं भाग्य विधाता: नायक

लखनऊ(सौम्य


भारत)। लाखा बंजारा नायक समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश महिला संगठन का गठन किया जा रहा है जो महिलाओं के प्रति जो भी सरकार की योजना चल रही है। उसे पूरे प्रदेश के गांव से लेकर शहर तक की महिला सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं की रक्षा और सुरक्षा हेतु बनाए गए नियमों का प्रचार प्रसार करेंगी। महिलाओं में अपराधीकरण तभी रुकेगा जब महिलाओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ महिलाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा और महिलाएं सरकार की सभी योजनाओं से लाभान्वित भी होंगी। वक्ताओं ने कहा कि हमारी महिलाएं ही हमारे देश प्रदेश के निर्माण की भाग विधाता हैं, जिसके सहारे ही हम आप हर परिस्थिति से लड़ते हैं। इस दौरान संस्था के प्रभारी कमलेश प्रजापति, अध्यक्ष राजू सिंह नायक, विजय सिंह नायक, विक्रम सिंह नायक, अरुण तिवारी, ज्ञान सिंह नायक, संरक्षक सोने लाल सिंह नायक, सरवन लाल प्रजापति, शिव धार प्रजापति, विजय सिंह, अनूप सिंह, जय वीर सिंह, पूनम देवी, अर्चना वर्मा, गीता देवी, पीसी कुरील, सोनी वर्मा, शीला कुमारी, शीला वर्मा व शकीला बानो मौजूद थीं।