विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन


लखनऊ(सौम्य भारत)। विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुरानिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी व व्यापारी नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने कहा कि पुरानिया तिराहे पर लगने वाला जाम का तत्काल निस्तारण कराया जाए। बंधे वाली की सड़क को चौड़ा कर दोनों तरफ रेलिंग लगाई जाए। फैजुल्लागंज, खदरा को जलभराव से मुक्ति दिलाया जाए। सड़क, नाली, सीवर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्र से कूड़ा डंपिंग पॉइंट हटाया जाए, सीतापुर रोड के जलभराव से क्षेत्रवासियों को निजात दिलाया जाए भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहा कि सभी जायज जन समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो आगे आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश का उद्यमी, व्यापारी और किसान, नौजवान सभी बहुत परेशान हैं आने वाले समय में जनता वर्तमान सरकार को बदलने का कार्य करेगी। प्रदर्शन में सुरेश जयसवाल, मोहम्मद ताज, अजय अवस्थी बंटी, मो सुफियान, बब्बू अंसारी, विवेक मिश्रा, विजय यादव, संतोष वर्मा, उमेश शुक्ला व मो शकील निजामी मौजूद थे।