राष्ट्रीय अध्यक्ष जेके राज को पासी-रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित

 पासी-रत्न सम्मान समारोह का आयोजन


लखनऊ(सौम्य भारत)। द ग्रेट पासी सेना मिशन के तत्वावधान में शुक्रवार को पासी रत्न सम्मान समारोह का आयोजन टेढ़ीपुलिया स्थित कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र रक्षक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेके राज को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुखराम रावत ने बताया कि आजमगढ़ पलिया मे मुन्ना प्रधान के घर को पुलिस प्रशासन द्वारा तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया था, जिसकी लड़ाई लड़ कर उन्हें 41 लाख रुपए का मुआवजा देने का जो ऐतिहासिक कार्य किया है। वह हमारे समाज के लिये गर्व का विषय है। इस उपलब्धि के कारण पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें पासी रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि पासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को जब देखते है तो बहुत दुख होता है और पूरे देश के पासी समाज के लोगों से संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शपथ लेते हुए कहा था कि गुंडा, बदमाश, मवाली या तो प्रदेश छोड़ कर भाग जाएंगे या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहें यह बात आज उनकी खोखली नजर आ रही है। क्योंकि जिस तरीके से पुलिस प्रशासन नंगा नाच खेल रही है। इस पर काबू पाने में वर्तमान सरकार पूर्ण रूप से विफल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे के राज ने कहा कि बिना पासी समाज की भागीदारी के कोई भी सरकार बनाना नामुमकिन है। इस अवसर पर महेंद्र कुमार राज राष्ट्रीय महासचिव, निर्मल कुमार रावत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनूप रावत जिला अध्यक्ष, सूरज कुमार रावत प्रदेश महासचिव, संत कुमार रावत व पंकज सिंह इलाहाबादी मौजूद थे।