क्वार्टरनरी पैलियो क्लाइमेट इन अंटार्कटिका पर कार्यशाला

लखनऊ(सौम्य भारत)। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के तत्वावधान में क्वार्टरनरी पैलियो क्लाइमेट इन अंटार्कटिका विषय पर ई- लेक्चर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की विज्ञान वर्ग की छात्राओं ने डॉ शरद कुमार वैश्य के निर्देशन में ऑनलाइन प्रतिभाग किया। व्याख्यान के मुख्य वक्ता डा. पी के श्रीवास्तव निदेशक जीएसआई भीमताल ने अंटार्कटिका में भारत द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने भारतीय स्टेशन दक्षिण गंगोत्री, मैत्री एवं भारती द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने अंटार्टिका के औसत तापमान, एक्सयल टिल्ट, एक्सयल प्रिशसन, आर्बिटल इंक्लिनेशन, सिरमाचर ओयसेस, प्रो ग्लैसियर लेक, लैंडलॉक्ड लेख, हाइड्रोलाइसिस, सकल ऑर्गेनिक कंटेंट के वितरण इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान महाविद्यालय की छात्रा कुमारी कृतिका सिंह ने टेक्टोनिक प्लेट की गति के विषय में प्रश्न पूछ कर अपना ज्ञानवर्धन किया।