देश के लिए घातक है विभागों का निजीकरण: अटेवा अध्यक्ष विजय बन्धु

 



लखन(सौम्य भारत)। देश के लिए घातक है विभागों का निजीकरण। यह बात सोमवार को अटेवा अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने सुन्नी इण्टर कॉलेज टूरियागंज चौक में कही।

बन्धु ने कहा नयी पेंशन व्यवस्था अत्यंत शोषणकारी है, इस व्यवस्था से उत्तर प्रदेश के 13 लाख सहित देश के 70 लाख शिक्षक, अधिकारी  व कर्मचारी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होती है तो देश में करोड़ों लोगों तक इसका सीधा असर पड़ेगा। निजीकरण करना देश के सार्वजनिक संपत्तियों को चंद हांथों में देना है, जो देश की जनता के साथ अन्याय है इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए। अटेवा के महामंत्री डा नीरज पति त्रिपाठी ने कहा संगठन की मजबूती और एकजुटता से ही हम अपनी मंजिल पुरानी पेंशन को प्राप्त करेंगे, इसके लिए कुछ भी करना पड़ेगा हम करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी डा राजेश कुमार ने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तो आने वाले समय मे बड़ा आंदोलन होगा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रामेन्द्र श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग के मुख्यालय क्लर्क संघ के प्रदेश संयुक्त मन्त्री नरेन्द्र यादव ने कहा पुरानी पेंशन व निजीकरण की लड़ाई अटेवा ही लड़ रहा है, हमारा संगठन पुरानी पेंशन बहाली व निजीकरण के विरोध में अटेवा के साथ है। बैठक में विक्रमादित्य मौर्य, मंत्री डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी, संगठन मंत्री रजत  सैयद सादिक अब्बास, डॉ पंकज गुप्ता, दयाशंकर, ज्ञानेंद्र शंकर त्रिपाठी, अनूप त्रिपाठी, राकेश चंद्रपाल, अनुपम आनंद, राजेश कुमार दीक्षित , अर्पित मिश्र, जितेन्द्र यादव, मशरुर अब्बास, सुरेश प्रसाद, ललित किशोर, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मशिष्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री श्रवण सचान, प्रदेश कोषाध्यक्ष रजत यादव, संजय अग्रवाल व नवनीत यादव उपस्थित थे।