मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र भेजकर महिला कर्मचारियों ने कीपुरानी पेंशन की किया मांग

 पुरानी पेंशन ही हमारी सामाजिक सुरक्षा है: रंजना सिंह




लखनऊ(सौम्य भारत)। अटेवा के तत्वाधान में प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ अटेवा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश की महिला शिक्षक, कर्मचारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्री को हज़ारों की संख्या में राखी भेजी गई। मुख्यमंत्री को इस भेजी जाने वाली राखी का नाम बहनों ने पेंशन राखी रखा है। महिला कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारी सामाजिक सुरक्षा है। इसलिए मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से पुरानी पेंशन बहाली के उपहार चाहते हैं। अटेवा की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती रंजना सिंह ने कहा हम बहनें मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र भेजकर उनकी सलामती व लम्बी उम्र की दुआ करते हैं। साथ ही उनसे अपनी रक्षा के रूप में हमारी सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन बहाली  का निवेदन करते हैं। प्रदेश संयुक्त मन्त्री श्रीमती राधा प्यारी रावत ने कहा पूरे प्रदेश की शिक्षक कर्मचारी बहनों में पेंशन राखी भेजने को लेकर बहुत उत्साह हैं। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार 'बन्धु' ने बताया ये अटेवा की बहनों ने यह अनूठा कार्यक्रम डिज़ाइन किया है, जिसे लेकर पूरे प्रदेश की शिक्षक, कर्मचारी बहनों में गजब का उत्साह है। बहनों ने भावनात्मक रूप से मुख्यमंत्री महोदय से पुरानी पेंशन बहाली की माँग कर रही हैं।