भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली युवा संकल्प पदयात्रा


लखनऊ(सौम्य भारत)। स्वतन्त्रता दिवस की 75 वी वर्षगाँठ को अमृत महोत्सव के सोमवार को तहत भाजपा युवा मोर्चा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष नितिन मित्तल के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने युवा संकल्प पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल व प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही सहित अन्य लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर परिवर्तन चौक से हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पहुंच कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर“भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ पद यात्रा की सुरुवात की। इसके साथ साथ यह यात्रा शहीद स्मारक पर फूलो की वर्षा करके सहीदो को नमन करते हुए पद यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम, नितिन, आकाश यादव, उत्कर्ष मिश्रा, मीडिया प्रभारी सौरभ राय, अनुराग मिश्रा, प्रशांत सेठ, अंकुश यादव, विवेक सिंह मोनू, शिवाज़ालि पांडे, अभिषेक बाजपेई व  अभिषेक,गुप्ता मौजूद थे।