जानकीपुरम में पूर्व मंत्री आज़म खान के 73वें जन्मदिन पर राशन वितरण

 लखनऊ(सौम्य भारत)। जानकीपुरम में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री मो आज़म खान के 73वें जन्मदिन मनाया। इस दौरान केक काटकर 73 गरीबों को राशन बाँटकर उनका जन्मदिन मनाया।


इस मौके पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो चाँद सिद्दीक़ी, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव रवि यादव, वार्ड अध्यक्ष लाला लाजपत राय वार्ड शैलेन्द्र वर्मा लोधी, छात्रनेता अभिषेक मिश्रा, उपाध्यक्ष पिंकू रावत, रोहित यादव, अनिल गौतम, सुभाष शर्मा व रईस मौजूद थे