चुनाव लड़ना पहला पड़ाव जबकि जितना दूसरा पड़ाव है : आदित्य यादव

 मंडल और जिले की कमेटियों की हुई समीक्षा

आगरा (सौम्य भारत)। आने वाले समय मे होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रसपा ने कमर कसना शुरू कर दी है। प्रदेश कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोहियावाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर मंडल और जिले की कमेटियों की समीक्षा की गई। 15 जुलाई से होने वाले मंडलीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव संजीव एटम ने किया। बैठक में लोहिया वाहिनी की कमेटियों की समीक्षा की गई जिसके साथ ही मंडल और जिले की कमेटियों की समीक्षा और 15 जुलाई से होने वाले मंडलीय सम्मेलन के बारे में बताया गया। वही बैठक में आदित्य यादव ने विचार रखते हुए कहा कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओ और नेताओं को सम्मान मिलता है। कुछ नेता ऐसे है जो पार्टी में पदाधिकारी है लेकिन सक्रिय सदस्य नही है। ऐसे नेताओ को सक्रिय होना होगा जिसके साथ ही उनको पार्टी की सदस्यता लेनी होगी और अपने परिवार के सदस्यों और साथियों को भी पार्टी से जोड़ना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रसपा विचारधाराओं से चलती है। राममनोहर लोहिया के साथ ही कई ऐसे बड़े नेता है जिनकी किताबे मार्केट में है उनको पढ़ना चाहिये और उनके विचारों को ग्रहण करते हुए पार्टी के हित मे कार्य करना चाहिये। वही लोगो को जोड़ने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि जनता की रुचि किसमे है उसको देखना चाहिए और उसके साथ ही अपनी रुचि को उसके साथ जोड़कर आगे बढ़ना चाहिये। वही उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना पहला पड़ाव है जबकि चुनाव जीतना दूसरा पड़ाव होता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओ और कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी गाड़ियों पर पार्टी का झंडा लगाना चाहिये। वही प्रदेश अध्यक्ष लोहिया नितिन कोहली ने कहा कि बैठक में पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओ को 15 जुलाई से होने वाले सम्मेलन को लेकर जुट जाना चाहिये। वही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता के साथ झूठे वायदे करके 2017 में तो भाजपा प्रदेश की सत्ता पर काबिज हो गई थी लेकिन इस बार जनता भाजपा नेताओं की कथनी और करनी को समझ गई है। भाजपा ने किसानों के ऋण को माफ करने और आय दोगुनी करने के साथ ही युवाओ को रोजगार देने का वायदा किया था। इनमें से एक भी वायदा पूरा नही किया है। वही बैठक में विशिष्ट अतिथि दीपक मिश्रा अभिषेक आशु प्रदेश अध्यक्ष महिला शम्मी बोहरा रही। वही वक्ताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, भरत सिंह व


मुमताज आलम मौजूद थे।