कोरोना की आड़ में संविधान विरोधी कार्य कर रही है भाजपा: सावित्री बाई फुले

 


15 अगस्त से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाएगी जनजागरण यात्रा

लखनऊ( सौम्य भारत)। संविधान विरोधी कार्य कर रही है भारतीय जनता पार्टी। यह बात शुक्रवार को पूर्व सांसद व काशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्रीबाई फुले ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज समूचा देश परेशान हैं। देश में लाखों की संख्या में लोग कोरोना वायरस महामारी के शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी वृद्धि के कारण महंगाई चरम पर बढ़ती जा रही है,जिस पर सरकार मौन है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन भाजपा सरकार किसान विरोधी कानून वापस नहीं ले रही है। बल्कि हजारों किसानों को सरकार तक जेल में बंद कर रही है। लोकतंत्र नाम की कोई बात है देश में। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से दूर करने के लिए उनकी पार्टी गांव व मोहल्ले में 15 अगस्त से बीजेपी हटाओ संविधान बचाओ बहुजन मूलनिवासी जन जागरण यात्रा निकालेगी। यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जाकर भाजपा के कलाई खोलने काम करेगी। कोरोना की आड़ में भाजपा संविधान विरोधी कार्य करती जा रही है जो भविष्य के लिए ठीक नहीं है।