व्यापारी स्वाभिमान समारोह के रूप में मनाया अखिलेश का जन्मदिन

 

लखनऊ (सौम्य भारत)। पूर्व मुख्यमंत्री  माननीय अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने




होटल सेफ बाइट, निकट पुरनिया क्रॉसिंग, अलीगंज में व्यापारी स्वाभिमान समारोह के रूप में मनाया। इस दौरान व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सोनी, समाजवादी पार्टी के  महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह यादव, संतोष श्रीवास्तव, दीपक रंजन सहित अन्य लोगों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की। 

इस दौरान करोना वैश्विक महामारी में समाज में सराहनीय कार्य करने वाले व्यापारी, मीडिया कर्मियों, शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर  संगठन के प्रदेश अध्यक्ष  राजेश सोनी सहित सभी पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव के  दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर  संगठन के विस्तार की कड़ी में लखनऊ मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत द्वारा अभिषेक सिंह को  मंडल महासचिव  मनोनीत किया गया।  कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, जिला प्रभारी खुर्शीद आलम, शमशाद आलम, महानगर अध्यक्ष मोहित सोनी,  प्रदेश सचिव वेद राजवंशी, प्रवक्ता पवन शुक्ला प्रदेश, सचिव अभिषेक दत्त, मड़ियाव अध्यक्ष संतोष सोनी, गोमती का अध्यक्ष शिव प्रकाश तिवारी, खदरी अध्यक्ष विजय वर्मा, वकार उल हक, अशोक रावत, गोमती नगर इकाई अध्यक्ष, प्रवीन सिंह देवा पैलेस इकाई अध्यक्ष व मुन्ना खान सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।