विकास के नाम पर भाजपा सरकार शून्य : नंदा

 - सामाजवादी रसोई : किरणमय  नंदा ने किया भोजन व

लखनऊ(सौम्य भारत)। समाजवादी रसोई के माध्यम से सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य सभा सांसद किरणमय नंदा ने बृहस्पतिवार को भोजन वितरण किया। ट्रामा सेंटर व अन्य जगाहों पर गरीबों एवं जरूरतमंदों में भोजन वितरण किया गया। किरणमय नंदा ने कहा कि समाजवादी रसोई बहुत अच्छा कार्य कर रही है। गरीबों का पेट भरना पुण्य का काम है। उन्होनें कहा कि सरकार का काम विपक्ष में रहकर भी सपा ही कर रही है। योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में कोई विकास कार्य नही हुआ है। प्रदेश में जंगलराज चल रहा है, जनता को असहाय छोड़ दिया गया है। इस सरकार के दिन पूरे होने वाले हैं। जनता का मूड अखिलेश यादव के पक्ष में है। 2022 में समाजवादी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी और अखिलेश यादव एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। अस्पताल में मरीजों व तिमारदारों में खाना बांटा गया। सेवा में सपा की गाड़ी रोज की तरह ही ट्रामा पहुंची। इस मौके पर रसोई संचालक एवं समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव व पूर्व राज्य मंत्री ऊ०प्र० सरकार निसार खान मौजूद रहें।

गौरतलब है  कि 2 हफ्तों से ज्यादा समय से चल रही सामाजवादी रसोई अब तक हजारों लोगों को खाना खिला चुकी है। इसकी शुरुआत सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में विकास यादव द्वारा की गई थी। सेवा में सपा के नारे के साथ रसोई को निरंतर चलाने का संकल्प लिया गया है। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री निसार खान , राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा शैलेन्द्र वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी रवि यादव, प्रवीन, शेखर, विद्यासागर यादव, अजय राजपूत , गोविंद ,यश , शिवम व संतोष, मौजूद थे।