पेंशन की बहाली व निजीकरण को रोकने के लिए अटेवा ट्विटर पर चलाया अभियान


लखनऊ(सौम्य भारत)। पेंशन की बहाली व प्राइवेटाइजेशन रोकने के लिए शनिवार को ट्विटर पर अभियान चलाया। इस दौरान एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार 'बंधु' के आह्वान पर पूरे देश के लाखों-लाख पेंशनविहीन कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद प्राप्त होने वाली पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करने व निजीकरण को रोकने के लिए ट्विटर पर कैम्पेन चलाया। जिसमे हैश टैग #RestoreOldPension , #PrivatizationNoSolution के माध्यम से अपनी बात जिम्मेदारों तक पहुंचाने का अभियान चलाया। इसके साथ साथ प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री व राज्यो के मुख्यमंत्रियो से पुरानी पेंशन बहाल व निजीकरण न करने की मांग की। श्री बन्धु व महासचिव स्थिति प्रज्ञा ने बताया कि कुछ ही समय मे हैश टैग ट्रेंड करने लगा और  लगातार नम्बर एक पर बना है। उन्होंने बताया सरकार निजीकरण पर जुटी है जो निम्न वर्ग व मध्य वर्ग के खिलाफ अमीरो का षणयंत्र है। अटेवा के प्रदेश महामंत्री डा नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी शिक्षक, डॉक्टर, पुलिस, बैंकर्स, सफाई कर्मी ने ट्वीट कम्पेन के माध्यम से अपना आक्रोश जाहिर किया जिसे सरकार को संज्ञान में लेना होगा। अटेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डा राजेश कुमार ने कहा आज शिक्षक कर्मचारी व अधिकारी सोशल मीडिया का प्रयोग करना सीख गये हैं, जिससे अपनी बात को मजबूती के साथ जिम्मेदारों तक पहुंचा रहे हैं। आज का ट्वीटर अभियान इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। NMOPS व ATEWA के आई टी सेल प्रभारी अभिनव सिंह राजपूत ने बताया कि आज के इस दौर में सोशल मीडिया ही वह सशक्त माध्यम है जिससे हम अपनी बात और अपनी माँग को जिम्मेदारों तक पहुंचा सकते हैं। इस अभियान को सफल करने में अटेवा उत्तर प्रदेश के आई टी सेल के साथी दानिश इमरान, श्रवण कुशवाहा, डा हरिप्रकाश, चन्द्रहास सिह सुधाकर ज्ञानार्थी, विक्रमादित्य मौर्य, रजत प्रकाश, संजय पटेल व प्रमोद कुमार पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया मध्य प्रदेश से परमानंद डहेरिया व राम नरेश कुशवाहा के नेतृत्व में, छत्तीसगढ़ से विक्रांत सिंह, महाराष्ट्र से वितेश खाण्डेकर,  हिमांचल प्रदेश से प्रदीप ठाकुर सहित विभिन्न प्रान्तों के राज्याध्यक्ष व आई टी सेल के नेतृत्व में अभियान सफल रहा।