पेंशन की बहाली के लिए अटेवा ट्विटर पर चलाएगा अभियान


लखनऊ(सौम्य भारत)। पेंशन की बहाली व प्राइवेटाइजेशन रोकने के लिए ट्विटर पर चलाएगा अभियान। यह बात बृहस्पतिवार को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि नेशनल मोमेंट फ़ॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर शनिवार को अपराह्न 12 से 4 बजे तक देश के 13 लाख पेंशनविहीन कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने व निजीकरण के खिलाफ सोशल मीडिया में ट्विटर पर अभियान चलाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री व राज्यों के मुख्यमंत्रियो को ज्ञापन देंगे।

डॉ कुमार ने बताया कि यह अभियान देश भर मे चलाया जायेगा, क्योकि जिस तरह से पूरे देश के शिक्षको व कर्मचारियों का सरकार शोषण कर रही हैं, जिससे कर्मचारियो मे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि माननीय लोग खुद 4-4 पेंशन लेते हैं और कर्मचारियो को एक भी देने से इंकार करते हैं। यह कहा कि न्याय है। सरकार निजीकरण पर अमादा है मुझे तो समझ मे नही आता कि राष्ट्रवादी लोग राष्ट्रीयकरण के बजाय क्यो निजीकरण पर  जुटे हैं।