शिवनाग सेवा ट्रस्ट ने झुग्गियों में बांटा राशन




 

लखनऊ(सौम्य भारत)। जानकीपुरम विस्तार में शिवनाग सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को वैदिक कर्मकांड एवं यज्ञ केंद्र में झुग्गियों के गरीब लोगों को राशन वितरण किया।

इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ ओजोव्रत शास्त्री ने कहा कि करोना की इस बार की लहर ने हर व्यक्ति को परेशान व लाचार कर रखा है। उन्होंने बताया कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। इस दौरान प्रशांत मिश्र, शास्त्री प्रमोद यादव, अत्रिदेव पांडेय, आदित्य पांडेय व विष्णु शरण पांडेय के सहयोग किया गया है। वहीं दूसरी तरफ

 संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जानकीपुरम 60 फिट रोड मुलायम तिराहे पर पर राशन वितरण किया।

 इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, अमित तिवारी, अरविंद नाथ मिश्रा  राम तिवारी, प्रमोद मिश्र, डॉ हेमंत सिंह, सुरेंद्र यादव  मौजूद थे।