मृतक शिक्षक कर्मचारियों के एक सदस्य को दी जाए नौकरी: अटेवाध्यक्ष

  -


मृतक कर्मचारियों के बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाएं

लखनऊ(सौम्य भारत)। मृतक कर्मचारियों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व उनके बच्चों के शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाएं। यह बात बृहस्पतिवार को अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान प्रशिक्षण, मतगणना व मतदान के दौरान व  बाद में जिन शिक्षकों कर्मचारियों को खोया है। उनके परिवार की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की है। इसके अलावा जो शिक्षक कर्मचारी शहीद हुए हैं उनके परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि दी जाने की मांग की। प्रदेश महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़ना होगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ राजेश कुमार ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के परिजनों के हित में शीघ्र नहीं करती है तो बैठक में आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।