रालोद कार्यालय में चौ अजित सिंह की तेरहवीं पर हवन कर दी श्रद्धांजलि

 


लखनऊ(सौम्य भारत)। मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में किसानों के मसीहा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ अजित सिंह की तेरहवीं पर हवन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए रालोद प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने कहा कि देश के करोड़ों किसानों, मजदूरों एवं कामगारों की धड़कन रहे चौधरी अजित सिंह की अदृश्य आत्मा प्रेरित करती रहेगी। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे, युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्र, मनोज सिंह चौहान, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी, चन्द्र कान्त अवस्थी, इकराम सिंह व सुमित सिंह मौजूद थे।