स्वास्थ्य की कुशलता ही सबसे बड़ी ईदी है: नीरू भास्कर

-





डीपीएस में मनाई गई ऑनलाइन ईद

लखनऊ(सौम्य भारत)। दिल्ली पब्लिक स्कूल जानकीपुरम में शुक्रवार को ऑनलाइन ईद का त्योहार मनाया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री नीरू भास्कर ने कहा कि भारत त्योहारो का देश है। यहां का हर त्यौहार प्रेम और भाई चारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियाँ होने पर भी छोटी- छोटी खुशियाँ हमारे मनोबल को बढ़ावा देती है।इस दौरान उन्होंने बच्चों को ईद का महत्व, मनाने का ढंग और मीठी सेवइयाँ और ईदी के विषय मे बच्चो ने अपने अपने विचार रखें। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि सबके स्वास्थ्य की कुशलता ही सबसे बड़ी ईदी है।