समाजसेविका ओम सिंह ने शुरू की निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा


लखनऊ(सौम्य भारत)। चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती ओम सिंह लखनऊ शहर में निशुल्क एंबुलेंस सेवा शुरू की हैं। फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती ओम सिंह ने बताया कि इस वाहन में एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा कोविड और नॉन कोविड मरीजों को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर पहुंचाने के लिए यह सेवा दिया जायेगा।

संस्था की अध्यक्षा ओम सिंह ने अपने खर्च से यह सेवा शुरू की हैं। उन्होंने बताया कि
लोहिया अस्पताल और डीआरडीओ सहित लखनऊ से सेवा का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। जरूरत मन्द लोग इस मोबाइल नंबर 8318490954
8318492772 पर सूचना दे सकते हैं।