फैजुल्लागंज में ममता ने संभाली सैनिटाइजेशन की कमान

 


लखनऊ(सौम्य भारत)। शहर में बेतहाशा बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जहां जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम ने हाथ खड़े कर दिए हैं। वही फैजुल्लागंज क्षेत्र में संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने मंगलवार को कमान संभाल ली है। सामाजिक कार्यकत्री ममता त्रिपाठी ने बताया कि फैजुल्लागंज क्षेत्र में इस समय 129 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन व नगर निगम से कोई शिकायत नहीं है। बढ़ती महामारी की रोकथाम के लिए हर नागरिक को अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बाल महिला सेवा संगठन के द्वारा घैला रोड के एक दर्जन कैन्टेन्मेन्ट जोन में सैनेटाइजेशन किया गया है और आगे भी यह कार्य नियमित जारी रहेगा।