मुख्यमंत्री नीतीश के जन्मदिन पर रामेश्वर दयाल उपाध्यक्ष मनोनीत

लखनऊ(सौम्य भारत)। बिहार के मुख्यमं

त्री नीतीश कुमार का जन्मदिवस विकास दिवस के रूप में प्रदेश कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने रामेश्वर दयाल गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ का मनोनीत किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ राहुल गुप्ता, महासचिव भैया हरि शंकर पटेल शैलेंद्र कुमार, मेजर रमेश चंद्र उपाध्याय प्रदेश उपाध्यक्ष, चौधरी जयवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ पूनम सिंह महानगर अध्यक्ष, विकास आनंद, अमरसिंह कटियार व मीडिया प्रभारी मनीष नंदन मौजूद थे।