राजकुमार अध्यक्ष, अजय यादव बने महासचिव

 


लखनऊ(सौम्य भारत)। सरस्वतीपुरम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक जानकीपुरम विस्तार में हुई। इस दौरान कार्यकारिणी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से आरके सैनी को अध्यक्ष व अजय यादव को महासचिव मनोनीत किया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत पांडेय, उपाध्यक्ष डॉ मुकुंद पटेल, सचिव श्रीकांत मिश्र, उप सचिव सुनील सिंह यादव, ऑडिटर वीरेंद्र कनौजिया, मुकेश सक्सेना, संगठन मंत्री रामजीत वर्मा, राकेश कुमार गुप्त, प्रचारमंत्री गायत्री वर्मा व संरक्षक अशोक राय, ज्ञानचंद प्रसाद, विजय कुमार टंडन सर्वसम्मति से बनाया गया।