किसी के अधीन नहीं होता किसान: मान सिंह


लखनऊ(सौम्य भारत)। भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ती यूनियन स्थापना दिवस शुक्रवार को जानकीपुरम स्थित परिणय मैरिज लान गेस्ट हाउसमें मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि किसान किसी के अधीन नहीं होते हैं। किसान जमीन से फसल पैदा करते हैं लेकिन सरकार किसानों की समस्या को नहीं समझ रही है। इस मौके पर उन्होंने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान संरक्षक बाबा गोपाल दास जी महाराज, राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेंद्र यादव, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश यादव, राष्ट्रीय सचिव रंधावा, राष्ट्रीय सलाहकार रामपाल, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव व मीडिया प्रभारी अमित त्रिवेदी मौजूद थे।